मलेशिया जाने का खर्चा कितना होगा? (जाने पूरी जानकारी के साथ)

दोस्तों, क्या आप वीकेंड बनाने के लिए मलेशिया जैसे खूबसूरत देश में जाना चाहते हैं और आपको एक मोटा-मोटी जानना है कि मलेशिया जाने का खर्चा कितना हो सकता है?

तो आज का हमारा यह पोस्ट आपको जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम आपको मलेशिया जाने से लेकर आने तक के सभी चीजों के ऊपर विशेष रूप से पूरी जानकारी के साथ बात करने वाले हैं जिससे आपको मलेशिया जाने का बजट टूर प्लान बनाने में काफी आसानी होगी।

Table of Contents

मलेशिया जाने का खर्चा कितना होगा?

यदि आप 7 दिनों के लिए मलेशिया जाना चाहते हैं तो मलेशिया जाने का खर्चा लगभग 60,000 से 80,000 रुपए तक आ जाएगा जिसमें आपका पासपोर्ट, फ्लाइट टिकट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, फूड, सिम कार्ड और टूरिस्ट एक्टिविटी के खर्चे शामिल होंगे।

हालांकि, इस खर्च में वीजा का फीस शामिल नहीं किया गया है क्योंकि 2024 के इस साल में मलेशिया सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री कर दी गई है।

मलेशिया जाने के लिए किन चीजों पर पैसे खर्च होंगे?

वैसे तो मलेशिया जाने के लिए एक व्यक्ति अपने टूर को लग्जरी बनाने के लिए कई चीजों पर पैसे खर्च कर सकते हैं लेकिन जो प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर समान लागू होगा वह चीजें हैं :

1. पासपोर्ट

सबसे पहले नंबर पर पासपोर्ट की बारी आती है जिसका खर्चा लगभग 1500 से 2000 रुपए तक आता है।

पासपोर्ट बनवाने के लिए आप खुद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर बनवा सकते हैं।

2. वीजा

पासपोर्ट के बाद वीजा की बारी आती है जो कि मलेशिया के लिए आपका वीजा का खर्चा नहीं लगेगा क्योंकि मलेशिया की सरकार 1 दिसंबर 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2024 तक भारतीय नागरिकों के लिए 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ वीजा फ्री कर दी गई है।

मतलब कि आप बिना वीजा के मलेशिया जा सकते हैं और वहां 30 दिनों तक रह सकते हैं।

3. फ्लाइट टिकट

उसके बाद फ्लाइट टिकट की बात करें तो आपको Delhi से Kuala Lumpur तक राउंड ट्रिप का फ्लाइट का किराया लगभग 28,000 से 30,000 रुपए तक पड़ेगा यदि आप 10 से 15 दिन पहले बुक करते हैं।

यदि आप 1 या 2 महीने पहले फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो आपको इससे भी सस्ता लगभग 22,000 से 25,000 रुपए तक में आ जाएगा।

4. होटल बुकिंग

होटल की बात करें तो मलेशिया में आपको होटल सस्ते से सस्ते रेटों में मिल जाएगा बस आपके ऊपर डिपेंड है कि आप किस तरह के होटल में रुकना चाहेंगे।

वैसे मलेशिया में एक अच्छा सा होटल का एक दिन का किराया लगभग 1500 से 2000 रुपए में आ जाता है और हॉस्टल की बात करें तो आपको 800 से 1000 रुपए में हो जाएगा।

5. लोकल ट्रांसपोर्ट

लोकल ट्रांसपोर्ट की बात करें तो आप मलेशिया के इंटरनल ट्रांसपोर्ट के लिए ऑनलाइन Gojek या फिर Grab को बुक कर सकते हैं जिस तरह हमारे इंडिया में Ola और Uber है।

इसके अलावा, आप मलेशिया का मेट्रो, बस और टैक्सी का भी उपयोग कर सकते हैं।

मलेशिया में लोकल ट्रांसपोर्ट का एक दिन का खर्च लगभग 500 से 600 रुपए तक आ जाएगा।

6. फूड

खाने पीने की चीजों के बारे में बात करें तो मलेशिया में भी आपको इंडिया की तरह सस्ती दामों में एक टाइम का खाना मिल जाएगा जो लगभग 200 से 300 रुपए तक पड़ेगा।

मतलब की एक दिन में तीन टाइम का खाना का खर्च लगभग 600 से 1000 रुपए तक में आ जाएगा।

7. सिम कार्ड

इंटरनेट और कॉलिंग के लिए आप अपने इंडियन सिम में इंटरनेशनल रोमिंग रिचार्ज करवा सकते हैं नहीं तो फिर आप मलेशिया में ही एयरपोर्ट या किसी भी रिटेल कन्वीनियंस स्टोर में जाकर टूरिस्ट सिम कार्ड खरीद सकते हैं।

अगर आप टूरिस्ट सिम कार्ड खरीदते हैं तो 7 दिनों के लिए सिम कार्ड खरीदने का खर्चा लगभग 700 से 800 रुपए तक पड़ेंगे जिसमे आपको 4GB का इंटरनेट और कॉलिंग मिलेगा।

अगर आपको 100GB वाला प्लान चाहिए तो लगभग 1300 से 1400 रुपए तक पड़ेंगे।

8. टूरिस्ट एक्टिविटी

अब बात आती है घूमने फिरने की यदि आप मलेशिया के सभी पापुलर टूरिस्ट अट्रैक्शन में विजिट करते हैं तो उनका टोटल एंट्री फी का खर्चा मिलाकर लगभग 12,000 से 15,000 रुपए तक आ जाएगा।

Tourist AttractionEntry Fee(INR)
Menara Kuala Lumpur1380 /-
Aquaria KLCC1400 /-
Penang Hill Funicular Railway 1035 /-
The Habitat Penang Hill1057 /-
Sky Bridge + Sky Cab2800 /-
3D Art Museum300 /-
Langkawi Wildlife Park700 /-
Boat Tour (Kilim Geoforest Park)3500 /-
Total12,172 /-

कुल 7 दिनों के लिए मलेशिया घूमने का खर्चा कितना होगा?

यहां नीचे दी गई एक टेबल में आपको 7 दिनों की टोटल मलेशिया जाने और घूमने के खर्चो के बारे में बताई गई है जिन्हें आप देखकर एक ओवरव्यू लगा सकते हैं।

Travel ItemsCost
PassportINR 1,500 – 2,000
Tourist VisaFree (Only till 31 December 2024)
Round Trip Flight TicketINR 25,000 – 30,000
Accommodation (For 7 days)INR 10,000 – 15,000 (For Hotel)
Food (For 7 days)INR 4,000 – 7,000
Transport (For 7 days)INR 4,000 – 5,000 (Public Transport)
Sim CardINR 700 – 1,000
Tourist ActivityINR 12,000 – 15,000
Travel InsuranceINR 1000 – 1500 (Optional But Your Choice)
Other Activity (Like Shopping any thing)INR 4,000 – 5,000
TotalINR 62,200 – 81,500 /-

मलेशिया कैसे जाएं?

मलेशिया जाने के लिए सबसे आसान तरीका है फ्लाइट के जरिए, आप काफी आसानी से ऑनलाइन फ्लाइट बुक करके दिल्ली से मलेशिया के लिए उड़ान भर सकते हैं।

बाकी रेल और सड़क मार्ग के द्वारा डायरेक्ट इंडिया से मलेशिया के लिए कोई रूट अवेलेबल नहीं है।

मलेशिया ही क्यों जाएं?

अधिकतर लोग मलेशिया अपना वीकेंड बनाने के लिए जाते हैं क्योंकि वहां पर एक तो पहली बात दूसरे देशों के मुकाबले सस्ते में मलेशिया जा सकते हैं और वहां घूमने के हिसाब से भी काफी ज्यादा टूरिस्ट अट्रैक्शन देखने को भी मिल जाते हैं।

और दूसरी बात आपको वहां खाने-पीने के चीजें भी काफी सस्ते दामों में भी मिल जाएंगे।

इसके अलावा, सबसे बड़ा कारण है मलेशिया जाने का वह है कि यहां पर आपको वीजा समय-समय पर फ्री मिलता है जिसके कारण लोगों का मलेशिया आने का इंटरेस्ट और भी ज्यादा हो जाता है।

मलेशिया जाने के लिए क्या करना होगा?

  1. सबसे पहले आपको मलेशिया जाने के लिए अपना एक बजट तैयार करना होगा।
  2. उसके बाद यदि आपके पास पासपोर्ट है तो ठीक है, वरना आपको पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना होगा।
  3. पासपोर्ट बन जाने के बाद आपको वीजा के लिए अप्लाई करना होगा लेकिन खुशखबरी की बात है कि आपको वीजा अप्लाई करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मलेशिया जाने के लिए मलेशिया सरकार द्वारा 31 दिसंबर 2024 तक फ्री एंट्री वीजा रखी गई है।
  4. फिर आपको राउंड ट्रिप फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग करना होगा।
  5. उसके बाद जब आपका जाने का समय हो जायेगा तब आपको उस दिन से 3 दिन पहले Malaysia Digital Arrival Card (MDAC) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसका प्रिंट आउट निकलवा लेना होगा।
  6. उसके बाद आप निश्चित होकर मलेशिया के लिए उड़ान भर सकते हैं।

मलेशिया पहुंचने के बाद क्या करना होगा?

  1. मलेशिया में पहुंचने के बाद आपको सबसे पहले एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन करवाना होगा जिस तरह इंडिया के एयरपोर्ट में इंटरनेशनल फ्लाइट ट्रैवलर के लिए होता है।
  2. फिर करंसी एक्सचेंज करवाना होगा। आप कोशिश करें कि इंडिया से ही इंडियन करेंसी को डॉलर में कन्वर्ट करा ले जिससे आपको मलेशिया में डॉलर से एक्सचेंज रेट काफी अच्छे मिलेंगे।
  3. उसके बाद आपको एक टूरिस्ट सिम कार्ड खरीदना होगा जो कि आप आसानी से एयरपोर्ट या मार्केट में खरीद सकते है। नहीं तो आप अपने इंडियन सिम में इंटरनेशनल रोमिंग रिचार्ज करवा लेंगे।
  4. फिर एयरपोर्ट से होटल तक पहुंचने के लिए Grab या Gojek को बुक कर सकते हैं।

मलेशिया जाने का सही समय क्या है?

मलेशिया जाने का सही समय नवंबर से अप्रैल के महीने में होता है, इस समय न ज्यादा गर्मी होती है न ज्यादा सर्दी होती है और मौसम भी बहुत ही ज्यादा साफ होती है।

लेकिन यदि आप मई से अक्टूबर के महीने में जाते हैं तो आपको मानसून का मौसम देखने को मिल सकता है।

मलेशिया जाने के लिए क्या-क्या लगता है?

  • वैलिड पासपोर्ट
  • टूरिस्ट विजा
  • मलेशिया डिजिटल अराइवल कार्ड (MDAC)
  • राउंड ट्रिप फ्लाइट टिकट
  • होटल बुकिंग कंफर्मेशन
  • फोटोग्राफ
  • ट्रैवल इटनरी
  • पिछले 6 महीने का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
  • सफिशिएंट बैंक बैलेंस

Note : लेकिन यहां पर आपको टूरिस्ट वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि अभी के समय में मलेशिया जाने के लिए वीजा फ्री है जो 31 दिसंबर 2024 तक चलेगी।

मलेशिया में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी है?

वैसे तो यह आपकी पसंद और इंटरेस्ट के ऊपर निर्भर करता है कि आप मलेशिया में कहां-कहां घूमेंगे लेकिन एक लिस्ट के जरिए हम आपको वैसे पॉपुलर पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सभी लोग जाना पसंद करते हैं:

  • Menara Kuala Lumpur
  • Aquaria KLCC
  • Penang Hill Funicular Railway 
  • The Habitat Penang Hill
  • Sky Bridge + Sky Cab
  • 3D Art Museum
  • Langkawi Wildlife Park
  • Boat Tour (Kilim Geoforest Park)

मलेशिया जाने के लिए वीजा कैसे मिलेगा?

अभी के 2024 के समय में, मलेशिया जाने के लिए वीजा की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन इसका अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक है।

इसके बाद यदि आप मलेशिया जाना चाहेंगे तो आपको वीजा के लिए अप्लाई करना होगा जो कि आप ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट के द्वारा या फिर किसी भी ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से E-Visa के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अप्लाई करने के बाद आपको तीन से चार दिनों में वीजा आपके मेल पर रिसीव हो जाती है।

FAQ

Q1. दिल्ली से मलेशिया का किराया कितना है?

दिल्ली से मलेशिया जाने का फ्लाइट का किराया लगभग 12,000 से 15,000 रुपए तक है।

Q2. दिल्ली से मलेशिया की दूरी कितनी है?

दिल्ली से मलेशिया की दूरी लगभग 5470 Km है।

Q3. मलेशिया जाने के लिए पासपोर्ट लगता है क्या?

जी हां, मलेशिया जाने के लिए पासपोर्ट लगता है।

Q4. मलेशिया जाने के लिए वीजा लगता है क्या?

जी हां, मलेशिया जाने के लिए वीजा लगता है लेकिन 2024 में मलेशिया जाने वालों को वीजा नहीं लगेगा।

Q5. मलेशिया जाने वाली फ्लाइट कहां मिलेगी?

मलेशिया जाने के लिए सबसे बेहतर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से फ्लाइट मिलेगी।

1 thought on “मलेशिया जाने का खर्चा कितना होगा? (जाने पूरी जानकारी के साथ)”

Leave a Comment