रूस जाने का खर्चा कितना होगा? | Russia Jane Ka Kharcha

दोस्तों, क्या आप विश्व का सबसे बड़ा देश रूस जाने की तैयारी में है और आप यह जानना चाहते है कि रूस जाने का खर्चा कितना हो सकता है तो आज का हमारा यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकती है क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम आपको रूस जाने से आने तक की सभी खर्चो के बारे में बात करने वाले है।

इसके साथ ही, हम इस पोस्ट में और भी अन्य विषयों के ऊपर भी चर्चा करेंगे जैसे की रूस जाने के लिए क्या करना होगा, रूस जाने के लिए क्या-क्या चाहिए, रूस जाने के लिए वीजा कहां कैसे मिलेगा, रूस जाने का सही समय क्या होगा और भी इसी तरह के सवाल जिनके ऊपर हम विशेष रूप से बात करेंगे।

रूस जाने का खर्चा कितना होगा?

यदि आप रूस 7 दिनों के लिए घूमने के पर्पस से जाना चाहते हैं तो आपका रूस जाने का खर्चा लगभग 70,000 से 1 लाख रुपए तक जाएगा जिसमें आपका पासपोर्ट, वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, फूड, सिम कार्ड, ट्रैवल इंश्योरेंस और कुछ एक्टिविटी के खर्चे शामिल होंगे।

रूस जाने में किन चीजों पर पैसे खर्च होंगे?

रूस जैसे देश जाने के लिए आपका इन मुख्य चीजों पर पैसे खर्च होंगे जो कुछ इस प्रकार है :

1. पासपोर्ट

सबसे पहले नंबर पर पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है जब आप विदेश जाते हैं तो पासपोर्ट बनवाने में आपका खर्चा लगभग 1500 से 2000 रुपए तक आएगा।

2. वीजा

दुसरे नंबर पर आपको रूस की वीजा जरूरत पड़ेगी, जिसको बनवाने में आपका खर्चा लगभग 4500 से 5000 रुपए तक आएगा और इसको आप खुद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं जो एक तरह का E-Visa होता है।

3. फ्लाइट टिकट

तीसरे नंबर पर फ्लाइट टिकट की बारी आती है जो कि आपको दिल्ली से मॉस्को एयरपोर्ट तक का राउंड ट्रिप किराया लगभग 45,000 से 50,000 रुपए तक पड़ेगा यदि आप एक या दो महीने पहले एडवांस बुकिंग करते हैं।

4. अकोमोडेशन

अब अकोमोडेशन की बात करें तो आपको रूस में हॉस्टल और होटल दोनों की सुविधा देखने को मिल जाएंगे। हॉस्टल आपको एक रात के लिए लगभग 500 से 800 रुपए तक पड़ेंगे और जबकि होटल एक रात के लिए लगभग 1000 से 2000 रुपए तक पड़ेंगे।

यदि आप थोड़ा-सा लग्जरी टाइप का रूम लेना चाहेंगे तो आपको इससे भी ज्यादा कीमतों में होटल मिल जाएंगे।

5. लोकल ट्रांसपोर्ट

आप बात आती है कि रूस में घूमने के लिए आप किन लोकल ट्रांसपोर्ट का सुविधा लेंगे और उसका कितना खर्चा आएगा?

रूस में एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए आप रूस की अपनी लोकप्रिय राइड सर्विस कंपनी YANDEX GO का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको एक अच्छी रेट के साथ एक जगह से दूसरे जगह छोड़ देगी।

YANDEX GO का टैक्सी फेयर 2 Km के लिए लगभग 160 रुपए तक का होता है। यदि आपको फिर भी एक्सपेंसिव लगता है तो आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं जैसे की मेट्रो, बस, ट्रेन आदि।

6. फूड

फूड की बात करें तो यदि आप रूस में एक टाइम का खाना खाते हैं तो लगभग 150 से 200 रुपए तक खर्चा होगा और उस हिसाब से यदि आप दिन में तीन टाइम का खाना खाते हैं तो आपका खर्चा लगभग 500 से 600 रुपए तक जाएगा।

7. सिम कार्ड

बात करें अगर सिम कार्ड की, तो रूस पहुंचने के बाद आपको वहां पर इंटरनेट और कालिंग चाहिए होगी तो उसके लिए आप किसी भी रिटेल कन्वीनियंस स्टोर या एयरपोर्ट से सिम कार्ड खरीद सकते हैं जिसका प्राइस लगभग 500 से 800 रुपए तक होता है जिसमें आपको 30GB का डाटा और कॉलिंग 30 दिनों के लिए मिलता है

8. एक्टिविटी और शॉपिंग

एक्टिविटी और शॉपिंग जो कि आपके ऊपर पूरी तरह डिपेंड करता है कि आप इस चीज में कितना खर्च करना चाहेंगे।

जैसे कि यदि आप रूस जाते हैं तो जाहिर सी बात आप वहां पर कुछ न कुछ एक्टिविटी यानी टूरिस्ट प्लेस में विजिट करेंगे और कुछ शॉपिंग करेंगे।

तो यह सब में मान कर चलते है कि आपका खर्चा लगभग 10,000 से 20,000 तक खर्च आ जाएगा।

Travel ItemsCost
PassportINR 1,500 – 2,000
Tourist VisaINR 4,500 – 5,000
Round Trip Flight TicketINR 45,000 – 50,000
Accommodation (For 7 days)INR 7,000 – 10,000
Food (For 7 days)INR 4,000 – 5,000
Transport (For 7 days)INR 2,000 – 3,000
Sim CardINR 500 – 800
Activity & ShoppingINR 10,000 – 20,000
Travel Insurance (Optional)INR 600 – 1500
TotalINR 75,100 – 97,300 /-

रूस जाने के लिए क्या करें?

रूस जाने के लिए आपको मुख्य तौर पर यह सब काम करने होंगे :

  1. सबसे पहले आपको अपना एक बजट तैयार करना होगा और एक फिक्स ट्रैवल डेट का चुनाव करना होगा।
  2. उसके बाद आपको पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना होगा यदि आपके पास पासपोर्ट पहले से मौजूद नहीं है।
  3. उसके बाद आपको वीजा के लिए अप्लाई करना होगा जो कि आप ऑनलाइन रूस की ऑफिशियल वेबसाइट मिनिस्ट्री ऑफ़ फॉरेन अफेयर्स पर जाकर e-Visa के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  4. अप्लाई करने के बाद आपका वीजा आपके मेल में 4 दिनों के अंदर आ जाएगा जिसकी वैलिडिटी 60 दिनों के लिए होगी और फिर इसके जरिए आप रूस में सिर्फ 16 दिन रुक सकते हैं।
  5. वीजा आने के बाद आप फिर अपनी ट्रैवल डेट के अनुसार राउंड ट्रिप फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग कर सकते हैं।
  6. उसके बाद आप अपने पासपोर्ट, वीजा, फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग कंफर्मेशन के साथ रूस जा सकते हैं।

रूस जाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

वैसे रूस का e-Visa अप्लाई के दौरान आपका सिर्फ पासपोर्ट और एक पासपोर्ट साइज फोटो लगेगा लेकिन जब आप रूस जाने के लिए तैयार हो जाएंगे तब आपको इन सभी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी:

  • पासपोर्ट
  • वीजा
  • राउंड ट्रिप फ्लाइट टिकट
  • होटल बुकिंग कंफर्मेशन
  • प्रूफ का सफिशिएंट फंड
  • ट्रैवल इंश्योरेंस

रूस जाने के लिए वीजा कहां से मिलेगा?

रूस जाने के लिए वीजा आप ऑनलाइन खुद से अप्लाई करके प्राप्त कर सकते हैं जो एक प्रकार का ई विजा होगा।

अप्लाई करने के लिए आप निम्न बताई गई स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप अपना पासपोर्ट और एक पासपोर्ट साइज फोटो(35×45 mm) अपने साथ तैयार रखें।
  • उसके बाद आप e-Visa की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं और अपना अकाउंट बनाएं।
  • अकाउंट बनाने के बाद कुछ बेसिक डीटेल्स भरें और फिर अपना पासपोर्ट अपलोड करें।
  • पासपोर्ट अपलोड करने के बाद अपना फोटो अपलोड करें।
  • उसके बाद आप वीजा के लिए फीस पेमेंट करें जो की आप अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ही कर सकते हैं।
  • पेमेंट हो जाने के बाद आपको फिर 4 दिनों के अंदर आपके मेल पर e-Visa रिसीव हो जाएगी जो की 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ होगी और आप इसके जरिए मात्र 16 दिनों के लिए रूस जा सकते हैं।

रूस जाने का सही समय क्या होगा?

रूस जाने का सही समय जून और जुलाई का महीना होता है क्योंकि इन महीनों में थोड़ा-थोड़ा गर्मी का मौसम रहता है जिसके कारण आप वहां अच्छे से रूस में घूम पाएंगे वरना यदि आप किसी दूसरे महीने में जाते हैं तो आपको वहां पर अधिकतर ठंडी का मौसम देखने को मिलेगा और हो सकता आपको भारी-भारी जैकेट भी पहनना पड़े।

FAQ

Q1. भारत से रूस कितने घंटे का है?

भारत से रूस 15 से 20 घंटे तक का रास्ता है।

Q2. क्या रूस भारत को फ्री वीजा दे रहा है?

नहीं, रूस भारत को फ्री वीजा नहीं दे रही बल्कि आपको e-Visa दे रही जिसका फीस 4000 रुपए के आसपास है।

Q3. रूस जाने में क्या लगता है?

रूस जाने में पासपोर्ट, वीजा, रिटर्न फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग लगता है।

Q4. रूस में घूमने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

रूस में घूमने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप मेट्रो का सफर कर सकते हैं क्योंकि रूस में मेट्रो का कनेक्टिविटी काफी मजबूत है।

1 thought on “रूस जाने का खर्चा कितना होगा? | Russia Jane Ka Kharcha”

Leave a Comment